ईरान पर फिर बड़े सैन्य अभियान का खतरा, ट्रंप ने सेना को तैयार रहने को कहा; नेतन्याहू से दोबारा हुई बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने ईरान के खिलाफ दोबारा बड़े स्तर पर सैन्य अभियान शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की है। हालांकि, अभी तक ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले को लेकर कोई अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन अमेरिकी रक्षा विभाग को संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में एक बार फिर बड़े संघर्ष की आशंका को बढ़ा दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के…