Strait of Hormuz पर कब्जे की अटकलें: 2500 मरीन भेजने की योजना पर पूर्व अमेरिकी नेवी अधिकारी ने उठाए सवाल
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आइलैंड पर हमला किया है। इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अमेरिका अब रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz के आसपास के द्वीपों पर कब्जा करने की योजना बना रहा है। इसी बीच खबर आई कि ट्रंप प्रशासन ने करीब 2500 मरीन सैनिकों को मध्य पूर्व में तैनात करने का आदेश दिया है। इस कदम को लेकर सैन्य…
