पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर भ्रम की स्थिति, तेहरान ने सीधे बातचीत से किया किनारा

पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर स्थिति उलझती नजर आ रही है। एक ओर डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच आमने-सामने चर्चा हो सकती है, वहीं ईरान ने इस पर साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहले ही इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। दूसरी तरफ अमेरिका ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को भी पाकिस्तान भेजने की तैयारी की है, जो आज वहां पहुंच सकते हैं। हालांकि, ईरान की ओर से अलग रुख सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई…