नेतन्याहू को आइजनकोट का दोटूक जवाब: साथ सरकार बनाने से किया इनकार, बोले- आपकी राजनीतिक चाल में नहीं फंसूंगा
इजराइल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव के बाद किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से देश में सत्ता का समीकरण उलझा हुआ है। इस बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट के सामने मिलकर राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, नेतन्याहू की यह पहल ज्यादा देर तक आगे नहीं बढ़ सकी। आइजनकोट ने कुछ ही मिनटों के भीतर उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया और साफ कर दिया कि वह इस राजनीतिक रणनीति का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं।…
