ईरान युद्ध पर सऊदी का सख्त रुख, क्राउन प्रिंस MBS ने ट्रंप को जारी रखने को कहा हमला
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई पर नए खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस Mohammed Bin Salman ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को ईरान पर हमले तेज रखने की सलाह दी है। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद शुरू हुआ संघर्ष अब तीसरे सप्ताह में पहुंच गया है। इस दौरान ट्रंप प्रशासन पर युद्ध को जारी रखने या उसे रोकने को लेकर भारी दबाव बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रंप लगातार पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों…
