जालंधर में दर्दनाक हादसा: बर्थडे पार्टी से लौटते समय कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे की मौत

पंजाब के जालंधर में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को कभी न भूलने वाला दर्द दे दिया। दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे पांच युवकों के लिए सफर आखिरी साबित हुआ। उनकी तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार दो युवकों की जान मौके पर ही चली गई, जबकि इस घटना ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को भी गमगीन कर दिया। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान विदित औलख और आरव तलवाड़ के…