संडे दर्शन के दौरान बिगड़ी फैन की तबीयत, अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ के बाहर मचा हड़कंप
जलसा के बाहर अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस के बीच मची अफरा-तफरी, भीड़ में एक शख्स बेहोश; वीडियो वायरल मुंबई स्थित अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर हर रविवार की तरह इस सप्ताह भी हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी। महानायक की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज से आए फैंस सुबह से ही उनके घर के बाहर जमा होने लगे थे। हालांकि इस बार का ‘संडे दर्शन’ एक अप्रत्याशित घटना की वजह से चर्चा में आ गया। भीड़ के बीच मौजूद एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी…
