जामनगर में मुकेश अंबानी और मार्को रुबियो की मुलाकात, ऊर्जा से लेकर AI और डेटा सेंटर तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गुजरात के जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। बुधवार को हुई इस मुलाकात में ऊर्जा क्षेत्र, आधुनिक तकनीक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी सहयोग की संभावनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब दुनिया के कई देश ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने, आधुनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार…
