कारगिल की आसमान छूती जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने जारी किया दमदार टीजर

कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्मों और वेब सीरीज को हमेशा दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब इसी कड़ी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक नई मिलिट्री ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लेकर आ रहा है। हाल ही में इस सीरीज का पहला टीजर रिलीज किया गया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी। टीजर में भारतीय वायुसेना के साहस, रणनीति और जज्बे की झलक देखने को मिलती है। खास बात यह है कि यह कहानी 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान हुए उन हवाई अभियानों से प्रेरित है, जिनके बारे में आम लोगों को बहुत कम…