टाटा साम्राज्य की अंदरूनी लड़ाई में बड़ा उलटफेर, नोएल टाटा के विरोध के बीच जिमी टाटा ने चंद्रशेखरन पर जताया भरोसा
टाटा ग्रुप में नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। लंबे समय से सार्वजनिक चर्चाओं और विवादों से दूर रहने वाले रतन टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा ने समूह से जुड़े कुछ बेहद अहम मुद्दों पर अपनी राय सामने रखी है। उनका यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके विचार टाटा ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन नोएल टाटा की सोच से बिल्कुल अलग हैं। जिमी टाटा ने टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक और कार्यकाल देने का समर्थन किया…
