फॉक्सवैगन का बड़ा री-स्ट्रक्चर प्लान: 50 हजार और नौकरियों पर संकट, शेयर में आया जबरदस्त उछाल

जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन ने अपने कारोबार को दोबारा मजबूत स्थिति में लाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने खर्चों में कटौती, संगठनात्मक ढांचे को सरल बनाने और भविष्य की कारोबारी रणनीति को लेकर तैयार किए गए नए ‘फ्यूचर प्लान’ को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर कंपनी के कर्मचारियों पर पड़ने वाला है। फॉक्सवैगन के नए प्लान के तहत दुनियाभर में करीब 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां खत्म की जाएंगी। यह संख्या उन लगभग 50 हजार पदों से अलग है, जिनमें पहले ही कटौती की योजना…

AI निवेश के बीच Meta और Microsoft में बड़ी छंटनी, हजारों नौकरियों पर मंडराया खतरा

टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक बार फिर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और नई तकनीकों में भारी निवेश कर रही हैं। हालांकि, इन बड़े निवेशों के साथ कंपनियां अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कई स्तरों पर बदलाव भी कर रही हैं, जिसका असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta और Microsoft जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की योजना बना रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों कंपनियों के फैसलों से लगभग 23,000 नौकरियां प्रभावित हो…