करवा चौथ पर गूंजे प्रभु श्रीराम और माता सीता के प्रेम के सुर, ‘रामायण’ के नए गीत में दिखी दिव्य विवाह की झलक

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने करवा चौथ के खास अवसर पर दर्शकों को एक संगीतमय तोहफा दिया है। इस मौके पर फिल्म का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज किया गया है, जो भगवान राम और माता सीता के पवित्र रिश्ते की खूबसूरती को बयां करता है। गाने में दोनों के प्रेम, समर्पण, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति अटूट लगाव को संगीत के जरिए पेश किया गया है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी इस गाने में राम और सीता के किरदारों में नजर आ रही…