बच्चों का बढ़ता वजन बन रहा खतरे की घंटी, जंक फूड और स्क्रीन टाइम से बढ़ रहा मोटापे का जोखिम

एक समय था जब बच्चे का गोल-मटोल शरीर परिवार के लिए खुशी और अच्छी सेहत का संकेत माना जाता था। बच्चे का वजन ज्यादा देखकर अक्सर यही समझा जाता था कि उसे घर में भरपूर खाना मिल रहा है और वह स्वस्थ है। लेकिन बदलते समय में यह धारणा खतरनाक साबित हो सकती है। बच्चों में जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ना अब सिर्फ उनके व्यक्तित्व या दिखने से जुड़ा विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। भारत में बच्चों और किशोरों के बीच बढ़ता मोटापा सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चिंता…

रोज चिप्स और पैकेट फूड खाने की आदत से दिमाग पर पड़ सकता है असर, रिसर्च में सामने आई ये चिंता

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों के पास खाना बनाने और सही डाइट लेने का समय कम होता जा रहा है। काम के बीच भूख लगने पर या खाली समय में लोग अक्सर चिप्स, बिस्किट, नमकीन, इंस्टेंट फूड और दूसरी पैकेट वाली चीजों का सहारा लेते हैं। ऑफिस में काम करते हुए, टीवी देखते समय या सफर के दौरान अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाना एक आम आदत बन चुकी है। लेकिन अब एक नई रिसर्च ने इस आदत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अध्ययन में दावा किया गया है कि ज्यादा मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन दिमाग…

स्क्रीन टाइम और गलत खानपान बना बच्चों का सबसे बड़ा दुश्मन, बढ़ रहीं लाइफस्टाइल बीमारियां

आज के डिजिटल दौर में बच्चों की जीवनशैली में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ दशक पहले तक बच्चे अपना ज्यादातर समय मैदान में खेलने, दौड़ने और अन्य शारीरिक गतिविधियों में बिताते थे, लेकिन अब उनकी दिनचर्या का बड़ा हिस्सा मोबाइल फोन, टैबलेट, टीवी और ऑनलाइन गेम्स में गुजर रहा है। इस बदलाव ने बच्चों की आदतों के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों के शरीर और दिमाग के बेहतर विकास के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी होती है। लेकिन…