नीम करोली बाबा की कहानी अब छोटे पर्दे पर, सोनी टीवी ने जारी किया टीजर; ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच बड़ा ऐलान

आध्यात्मिक और संत परंपरा से जुड़ी कहानियों का भारतीय दर्शकों के बीच हमेशा से एक खास आकर्षण रहा है। टीवी पर कई ऐसे धारावाहिक आए हैं, जिन्होंने धार्मिक और आध्यात्मिक कथाओं के जरिए लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए रखी। अब इसी कड़ी में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एक ऐसी शख्सियत की जीवन यात्रा को पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहा है, जिनका प्रभाव भारत से बाहर तक देखने को मिलता है। चैनल ने नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित अपने नए शो का टीजर जारी कर दिया है। शो को सोनी…

आस्था के साथ प्रकृति का सफर, कैंची धाम पहुंचें तो इन जगहों को भी लिस्ट में करें शामिल

उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसा कैंची धाम आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले लोगों के लिए आस्था और आध्यात्मिक शांति का बड़ा केंद्र बन चुका है। नीम करोली बाबा से जुड़ा यह आश्रम शांत पहाड़ी वातावरण के बीच स्थित है। यहां आने वाले श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के साथ कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में बिताना भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि कैंची धाम की यात्रा को लोग सिर्फ धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं रखते। अगर आप भी आने वाले दिनों में कैंची धाम जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी…

कैंची धाम में 15 जून को जुटेंगे लाखों श्रद्धालु, नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

उत्तराखंड की शांत वादियों में स्थित कैंची धाम एक बार फिर विशाल धार्मिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 15 जून को आश्रम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन, मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय व्यवस्थापक पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद को देखते हुए आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जून का महीना शुरू होते ही नीम करौली बाबा के अनुयायियों में उत्साह बढ़ने लगता है। स्थापना दिवस…