कन्या पूजन के प्रसाद के लिए बनाएं बाजार जैसी फूली और मुलायम पूड़ियां, आटा गूंथने से लेकर तलने तक अपनाएं ये आसान तरीके

नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर छोटी कन्याओं को घर बुलाकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें हलवा, काले चने तथा पूड़ी का प्रसाद खिलाया जाता है। हर घर में इस खास प्रसाद को तैयार करने की परंपरा है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि प्रसाद में बनाई गई पूड़ियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी अच्छी लगें। पूड़ियां अगर अच्छी तरह फूल जाएं और खाने में मुलायम रहें, तो प्रसाद का स्वाद और भी बढ़ जाता है।…