27 साल पुराने कारगिल मिशन पर बनी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच; जानिए कब और कहां होगी रिलीज
भारत के सैन्य इतिहास में वर्ष 1999 का कारगिल युद्ध हमेशा एक साहसिक अध्याय के रूप में याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना के साथ-साथ भारतीय वायु सेना ने भी अद्भुत पराक्रम दिखाया था। कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों में दुश्मन के कब्जे को खत्म करने के लिए जिस एयर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, उसे ऑपरेशन सफेद सागर के नाम से जाना जाता है। अब इसी ऐतिहासिक मिशन की कहानी दर्शकों के सामने वेब सीरीज के रूप में आने वाली है। लंबे इंतजार के बाद इसके निर्माताओं ने आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज से…
