करवाचौथ पर कब करें चंद्रमा की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत खोलने का सही समय, पूजा के मंत्र और आरती
करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। सुबह से शुरू होने वाले इस उपवास में महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल ग्रहण नहीं करतीं और रात में चंद्रमा के दर्शन तथा पूजा करने के बाद व्रत का पारण करती हैं। कई परिवारों में पति के हाथों से पानी पीकर उपवास खोलने की परंपरा भी निभाई जाती है। उत्तर भारत में करवाचौथ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है।…
