करवा चौथ पर क्यों पूजी जाती हैं करवा माता? जानिए उनके नाम से जुड़ी पौराणिक मान्यता, व्रत का महत्व और खास उपाय

करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास और वैवाहिक रिश्ते की मजबूती का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ उपवास रखती हैं। सुबह से लेकर चंद्रोदय तक चलने वाले इस व्रत में महिलाएं पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-पाठ करती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इस पर्व पर सोलह शृंगार करने, कथा सुनने और पूजा की थाली सजाने की भी खास परंपरा है। हालांकि, करवा चौथ की तैयारियों के बीच एक सवाल अक्सर लोगों के…