किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या से हड़कंप, गोलियों से छलनी मिले शव; सर्विस राइफलें गायब
दच्छन के दुर्गम इलाके में बुधवार से लापता थे दोनों जवान, सेना की पोस्ट की ओर जाते समय हुए थे लापता; आतंकियों की संलिप्तता की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात हमलावरों ने दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की हत्या कर दी। दोनों जवानों के शव गुरुवार तड़के जिले के दूरदराज दच्छन इलाके से बरामद किए गए। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। बुधवार से लापता चल रहे दोनों एसपीओ की हत्या की खबर सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच…
