छोटे बच्चों की कफ-सर्दी की दवाओं पर सरकार सख्त, 4 साल से कम उम्र में बढ़ा खतरा
मौसम में बदलाव के साथ बच्चों में सर्दी, खांसी, जुकाम और नाक बहने जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे समय में कई माता-पिता डॉक्टर से सलाह लेने के बजाय घर में पहले से मौजूद सिरप या दवा बच्चे को दे देते हैं। लेकिन अब सरकार के एक नए फैसले के बाद इस तरह दवा देने को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने कुछ ऐसी कॉम्बिनेशन दवाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड जैसे घटक शामिल होते हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल लंबे समय से सर्दी-जुकाम, नाक बहने और एलर्जी जैसे…
