आमिर खान ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया 61वां जन्मदिन, एक्स वाइफ और पार्टनर भी सेलिब्रेशन में रहीं शामिल
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपना 61वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के बीच बेहद सादगी लेकिन खास अंदाज में मनाया। उनके घर पर आयोजित निजी बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार के सदस्य, करीबी मित्र और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें आमिर अपने परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि इस समारोह में आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता, पूर्व पत्नी किरण राव, उनके बच्चे और उनकी मौजूदा…
