BookMyShow में KKR की एंट्री, रिलायंस से जुड़ी कंपनी में खरीदेगी माइनॉरिटी हिस्सेदारी
भारत के तेजी से बढ़ते एंटरटेनमेंट और लाइव इवेंट बाजार में अमेरिकी निवेश कंपनी KKR ने बड़ा दांव लगाया है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR ने घरेलू एंटरटेनमेंट और टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow में अल्पांश यानी माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई है। BookMyShow का संचालन Bigtree Entertainment करती है। इस कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी Network18 की भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। यह डील ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत में सिनेमा के साथ-साथ लाइव कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट, थिएटर और दूसरे मनोरंजन कार्यक्रमों का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। BookMyShow पिछले कई वर्षों में केवल फिल्मों की…
