वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: उरुग्वे का सफर खत्म, स्पेन ने जीत के साथ किया नॉकआउट में प्रवेश; फ्रांस-बेल्जियम भी आगे

फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में कई बड़े मुकाबलों के बाद अब नॉकआउट राउंड की तस्वीर साफ होने लगी है। टूर्नामेंट की दो बार की विजेता उरुग्वे का सफर इस बार उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। स्पेन के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में उसे 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ स्पेन ने ग्रुप-एच में शीर्ष स्थान हासिल कर अगले दौर में जगह बना ली। उरुग्वे के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा। टीम तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी और एक भी…

FIFA 2026: जर्मनी ने पलटी बाजी, वर्ल्ड कप 2026 के अगले दौर में पहुंचा; कुरासाओ ने रचा इतिहास, इक्वाडोर को ड्रॉ पर रोका

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई में शनिवार का दिन रोमांच और उलटफेर से भरा रहा। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने मुश्किल मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरी ओर, पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुरासाओ की टीम ने शानदार जुझारू प्रदर्शन करते हुए इक्वाडोर को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर इतिहास में अपना पहला विश्व कप पॉइंट हासिल किया। जर्मनी और आइवरी कोस्ट के बीच खेला गया मुकाबला टोरंटो में हुआ, जहां शुरुआत में अफ्रीकी टीम ने जर्मनी को कड़ी चुनौती दी। एक समय…