क्या आप जानते हैं कैसे शुरू हुआ था लालबागचा राजा का गणेश उत्सव?
मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसी के साथ करोड़ों भक्तों की नजरें लालबागचा राजा पर टिकी हुई हैं। मुंबई के सबसे चर्चित गणपति पंडालों में शामिल लालबागचा राजा की इस साल की पहली झलक सामने आते ही भक्तों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। बप्पा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लालबाग पहुंचे और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सोशल मीडिया पर भी लालबागचा राजा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर किए जाने लगे। लालबागचा राजा की लोकप्रियता केवल उनकी भव्य प्रतिमा या विशाल दर्शन व्यवस्था तक…
