मोबाइल जेब में रखना और गोद में लैपटॉप चलाना पड़ सकता है भारी? पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक प्रमाण

मोबाइल फोन और लैपटॉप आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन मीटिंग हो या मनोरंजन, ज्यादातर लोग दिन का बड़ा हिस्सा इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ बिताते हैं। कई पुरुषों की आदत होती है कि वे मोबाइल को पैंट की अगली जेब में रखते हैं, जबकि लैपटॉप को टेबल पर रखने के बजाय सीधे गोद में रखकर काम करते हैं। सामान्य तौर पर इन आदतों को लेकर कोई खास चिंता नहीं की जाती, लेकिन सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक ऐसा करना पुरुषों की स्पर्म हेल्थ यानी शुक्राणुओं की सेहत को…