कपड़ों पर हल्दी के पीले निशान पड़ गए हैं? रसोई में मौजूद इन 5 चीजों से बिना महंगे क्लीनर के करें सफाई
भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है। दाल-सब्जी में स्वाद और रंग बढ़ाना हो या किसी धार्मिक कार्यक्रम में पूजा-पाठ करना, हल्दी की जरूरत अक्सर पड़ती है। हालांकि, यही हल्दी कई बार कपड़ों के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। खाना बनाते समय हाथ से मसाला गिर जाना, सब्जी का छींटा पड़ना या पूजा के दौरान हल्दी का कपड़ों पर लग जाना आम बात है। परेशानी तब बढ़ती है, जब पीले रंग का निशान कपड़े पर सूख जाता है और सामान्य धुलाई के बाद भी साफ नहीं होता। खासकर सफेद शर्ट, कुर्ते, साड़ी और हल्के रंग…
