टाटा ट्रस्ट में हलचल: वेणु श्रीनिवासन ने दिया इस्तीफा, नियुक्तियों पर उठे कानूनी सवाल
टाटा समूह से जुड़े चैरिटेबल ट्रस्ट में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। TVS मोटर के चेयरमैन एमेरिटस और टाटा ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन ने 4 अप्रैल को अपने ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी वजह निजी और व्यावसायिक व्यस्तताओं को बताया है, लेकिन यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब ट्रस्ट की नियुक्तियों को लेकर विवाद तेज हो चुका है। दरअसल, एक दिन पहले ही टाटा ट्रस्ट के पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने ट्रस्ट बोर्ड की संरचना और कुछ सदस्यों की पात्रता पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने चैरिटी कमिश्नर के पास याचिका…
