क्या आप जानते हैं Lawyer और Advocate में क्या फर्क होता है? LLB के बाद भी क्यों जरूरी है बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन?
कानून के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए LLB की पढ़ाई एक अहम पड़ाव होती है। 12वीं के बाद कोई पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स चुनता है तो कोई ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद तीन साल की LLB करता है। इस पढ़ाई के बाद उनके सामने वकालत, कानूनी सलाह, कॉरपोरेट सेक्टर और न्यायिक सेवाओं जैसे कई करियर विकल्प खुल जाते हैं। लेकिन इसी क्षेत्र से जुड़ी एक ऐसी बात है, जिसे लेकर आम लोगों के बीच अक्सर भ्रम बना रहता है। आपने भी कई बार Lawyer और Advocate शब्दों का इस्तेमाल एक ही अर्थ में…
