20 की उम्र में ही बिगड़ रहा महिलाओं का हार्मोनल बैलेंस, बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याएं

आज के समय में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। इनमें हार्मोनल असंतुलन एक ऐसी समस्या है, जो अब केवल बढ़ती उम्र तक सीमित नहीं रह गई है। पहले जहां हार्मोन से जुड़ी परेशानियां 30 या 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिक देखने को मिलती थीं, वहीं अब 20 वर्ष की उम्र के आसपास भी कई युवतियां इससे प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में हार्मोन्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ये शरीर के कई जरूरी कार्यों जैसे मासिक धर्म चक्र, ऊर्जा का स्तर, वजन नियंत्रण, मूड, त्वचा…