ईरान पर ट्रंप का बड़ा दावा: परमाणु समझौते को तैयार ईरान, बोले- जल्द सुनाएंगे जीत की खबर

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि तेहरान अब ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है जहां वह अमेरिका के साथ एक व्यापक समझौता करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान परमाणु हथियारों से दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताने को तैयार है और दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। साउथ कैरोलिना में आयोजित एक वर्चुअल टेली-रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप…