लिप्स का रंग अचानक क्यों बदलने लगता है? जानिए काले होंठों की वजह और बचाव के आसान तरीके

कई लोगों के होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी, हल्के भूरे या थोड़े बैंगनी रंग के होते हैं। होंठों का रंग व्यक्ति की त्वचा, जेनेटिक्स और शरीर में बनने वाले मेलेनिन की मात्रा पर काफी हद तक निर्भर करता है। इसलिए हर व्यक्ति के होंठों का रंग एक जैसा होना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आपके होंठ पहले सामान्य या हल्के रंग के थे और अचानक धीरे-धीरे गहरे होने लगे हैं, उन पर काले या भूरे धब्बे दिखाई देने लगे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई मामलों में यह लिप पिगमेंटेशन का संकेत हो सकता है। लिप पिगमेंटेशन कई…