फैटी लिवर कब बन जाता है गंभीर बीमारी? स्टेज-1 से सिरोसिस तक समझें लिवर में होने वाले बदलाव
आज की बदलती लाइफस्टाइल में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठे रहना, जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेना, वजन बढ़ना, डायबिटीज और शराब का सेवन जैसे कई कारण लिवर में फैट जमा होने की वजह बन सकते हैं। पहले फैटी लिवर को मुख्य रूप से शराब पीने से जुड़ी बीमारी समझा जाता था, लेकिन अब बिना शराब के सेवन करने वाले लोगों में भी यह समस्या काफी देखने को मिलती है। फैटी लिवर की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआती दौर में इसके संकेत बहुत सामान्य या बिल्कुल न के बराबर होते हैं।…
