फैटी लिवर कब गंभीर बीमारी बन जाता है? स्टेज-1 से सिरोसिस तक समझें लिवर में होने वाले बदलाव

आज की बदलती लाइफस्टाइल में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठे रहना, जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेना, वजन बढ़ना, डायबिटीज और शराब का सेवन जैसे कई कारण लिवर में फैट जमा होने की वजह बन सकते हैं। पहले फैटी लिवर को मुख्य रूप से शराब पीने से जुड़ी बीमारी समझा जाता था, लेकिन अब बिना शराब के सेवन करने वाले लोगों में भी यह समस्या काफी देखने को मिलती है। फैटी लिवर की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शुरुआती दौर में इसके संकेत बहुत सामान्य या बिल्कुल न के बराबर होते हैं।…

फैटी लिवर का बढ़ता खतरा: रोजमर्रा की ये आदतें बिगाड़ सकती हैं लिवर की सेहत

लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह सिर्फ खाने को पचाने में मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों के इस्तेमाल, ऊर्जा के प्रबंधन, हानिकारक पदार्थों को प्रोसेस करने और कई जरूरी रासायनिक प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि लिवर की सेहत खराब होने का असर शरीर के कई दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के अनुसार, लिवर शरीर में करीब 500 अलग-अलग तरह के जरूरी काम करता है। इसके बावजूद हमारी रोजमर्रा की कई आदतें धीरे-धीरे इस अंग पर दबाव बढ़ा सकती हैं।…

फैटी लिवर से बचाव में कितनी कारगर है ब्लैक कॉफी? घी मिलाकर पीने के दावे में कितना दम, जानिए सही तरीका

आजकल फैटी लिवर की समस्या तेजी से आम होती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान, ज्यादा कैलोरी वाला भोजन, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ता वजन इसके पीछे अहम कारण माने जाते हैं। कई लोगों को इस समस्या का पता तब चलता है, जब रूटीन जांच में लिवर एंजाइम बढ़े हुए मिलते हैं या अल्ट्रासाउंड में लिवर पर फैट जमा होने की जानकारी सामने आती है। हालांकि, कुछ लोग पेट भारी रहने, गैस, ब्लोटिंग या खाना ठीक से न पचने जैसी शिकायतों को भी फैटी लिवर से जोड़ देते हैं, जबकि इन लक्षणों के कई दूसरे कारण हो सकते हैं।…

लिवर को रखना है फिट तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स, एक्सपर्ट ने बताए आसान विकल्प

लिवर को स्वस्थ रखना क्यों जरूरी है? लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद कई जरूरी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ पोषक तत्वों के इस्तेमाल, पाचन और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खराब खान-पान, ज्यादा वजन, शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसी आदतें लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। अक्सर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर लिवर को “डिटॉक्स” या “क्लीन” करने वाले कई तरह के ड्रिंक्स और सप्लीमेंट्स के…

हेपेटाइटिस-बी को लेकर फैली गलतफहमियां बन सकती हैं खतरनाक, जानिए किन बातों पर भरोसा करें और किन पर नहीं

लिवर से जुड़ी बीमारियों में हेपेटाइटिस-बी (Hepatitis B) एक गंभीर वायरल संक्रमण माना जाता है। यह बीमारी हेपेटाइटिस-बी वायरस (HBV) के कारण होती है और दुनिया भर में करोड़ों लोग इससे प्रभावित हैं। चिकित्सा विज्ञान में इसके इलाज, रोकथाम और प्रबंधन को लेकर काफी प्रगति हुई है, लेकिन समाज में आज भी इस बीमारी को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। यही कारण है कि कई मरीजों को बीमारी से ज्यादा सामाजिक भेदभाव और गलत जानकारी का सामना करना पड़ता है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों से इस संक्रमण के बारे में सही जानकारी…

30 की उम्र के बाद लिवर को न करें नजरअंदाज, ये 7 आदतें रखेंगी जिंदगीभर स्वस्थ; फैटी लिवर से भी होगा बचाव

30 वर्ष की उम्र पार करने के बाद अधिकांश लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो जाते हैं। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट और दिल की सेहत पर ध्यान देना आम बात हो जाती है। लेकिन इसी दौरान शरीर का एक बेहद अहम अंग अक्सर हमारी प्राथमिकता से बाहर रह जाता है और वह है लिवर। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक लिवर में गंभीर समस्या सामने नहीं आती, तब तक ज्यादातर लोग उसकी सेहत को लेकर सतर्क नहीं होते। जबकि यह शरीर का ऐसा अंग है, जो सैकड़ों जरूरी जैविक…

शराब से नहीं, खराब लाइफस्टाइल से भी बिगड़ सकता है लिवर, समय रहते पहचानें नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर के संकेत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर दिल, डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक लिवर की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के वर्षों में नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के मामले तेजी से बढ़े हैं और इसकी खास बात यह है कि यह समस्या उन लोगों में भी देखी जा रही है जो शराब का सेवन नहीं करते। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर के अंदर विकसित होती है और शुरुआती चरण में अक्सर कोई स्पष्ट संकेत नहीं देती। इसी…

फैटी लिवर से परेशान हैं? सुबह की ये हेल्दी आदतें लीवर को रख सकती हैं फिट, जानिए क्या करें और क्या नहीं

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बीमारी केवल अधिक उम्र के लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो फैटी लिवर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है और लीवर को गंभीर नुकसान से बचाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिन की शुरुआत जिस तरह होती है उसका असर पूरे शरीर…