MSME लोन बार-बार हो रहा है रिजेक्ट? इन 5 बड़ी वजहों को समझकर बढ़ा सकते हैं मंजूरी के चांस

छोटे और मध्यम कारोबार (MSME) देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं। लाखों छोटे व्यापारी, स्टार्टअप और उद्यमी अपने कारोबार को बढ़ाने, नई मशीनरी खरीदने, कर्मचारियों का विस्तार करने या रोजमर्रा के खर्चों को संभालने के लिए बिजनेस लोन का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कारोबारी पूरी उम्मीद के साथ MSME लोन के लिए आवेदन करते हैं और उनका आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो जाता है। सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि कई उद्यमियों को यह समझ नहीं आता कि आखिर लोन मंजूर क्यों नहीं हुआ। दरअसल, लोन रिजेक्ट होने के पीछे हमेशा बिजनेस…