रातभर AC चलाने से बढ़ता है बिल? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, ठंडक भी बरकरार और खर्च भी कम

गर्मी का मौसम शुरू होते ही एयर कंडीशनर (AC) ज्यादातर घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बन जाता है। तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस के कारण लोग दिन के साथ-साथ रात में भी AC का सहारा लेते हैं। खासकर रात में सोते समय बहुत से लोग AC को पूरी रात चालू रखते हैं, ताकि कमरे का तापमान आरामदायक बना रहे और नींद में परेशानी न हो। हालांकि कई घंटे लगातार AC चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है। गर्मियों के महीनों में बढ़ा हुआ बिजली बिल कई परिवारों के लिए चिंता का कारण बन जाता…