LPG संकट से निपटने की नई रणनीति: 21 कंपनियों को मिला उत्पादन लक्ष्य, रोज 63,810 टन गैस तैयार करने की तैयारी

भारत ने LPG की सप्लाई को लेकर किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने पहली बार देश की सरकारी और निजी रिफाइनरियों के साथ-साथ अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन की क्षमता और लक्ष्य तय किए हैं। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय संकट, युद्ध या समुद्री मार्गों में रुकावट जैसी परिस्थितियों में घरेलू बाजार में रसोई गैस की कमी न होने देना है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से 13 अगस्त को जारी किए गए आदेश में कुल 21 कंपनियों को शामिल किया गया है। इन कंपनियों के लिए…