भारत ने LPG सप्लाई में घटाई खाड़ी देशों पर निर्भरता, अल्जीरिया से इंडियन ऑयल की बड़ी डील; 2027 से हर महीने आएगी 55 हजार टन तक गैस

भारत ने अपनी रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई को ज्यादा सुरक्षित और विविध बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने अल्जीरिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी सोनाट्रैक के साथ वर्ष 2027 के लिए LPG आयात समझौता किया है। इस करार के तहत भारत को हर महीने बड़ी मात्रा में LPG की आपूर्ति की जाएगी। इसका सबसे बड़ा मकसद भारत की उन देशों पर निर्भरता कम करना है, जहां से फिलहाल बड़ी मात्रा में LPG आयात की जाती है। नए समझौते के तहत इंडियन ऑयल को अल्जीरिया से हर महीने करीब 45,000 से 55,000…

होर्मुज संकट के बीच भारत ने बदली एनर्जी रणनीति, अमेरिका से बढ़ी LPG-LNG सप्लाई; कतर को बड़ा झटका

मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के जरिए ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। संकट के दौरान भारत ने उन देशों पर निर्भरता कम करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए, जहां से समुद्री मार्गों के जरिए तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती थी। इसका सबसे बड़ा असर भारत के LPG और LNG आयात के स्रोतों में दिखाई दे रहा है। अमेरिका अब भारत के लिए LPG का सबसे बड़ा सप्लायर बन चुका है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने…