लुधियाना के सरकारी स्कूल की तस्वीरें दिखाकर बिट्टू ने घेरा पंजाब सरकार, बोले- ‘कागजों की शिक्षा क्रांति जमीन पर क्यों नहीं दिखती?’
पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर चल रही राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के शिक्षा मॉडल और स्मार्ट स्कूलों के दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बिट्टू ने लुधियाना के कुन्दनपुरी स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की स्थिति को सामने रखते हुए आरोप लगाया कि सरकार जिस शिक्षा क्रांति और आधुनिक सरकारी स्कूल व्यवस्था की तस्वीर जनता के सामने पेश कर रही है, जमीनी हकीकत उससे काफी अलग है। बिट्टू ने स्कूल की तस्वीरें और वहां…
