पंजाब में आज विश्वकर्मा जयंती की धूम: फैक्ट्रियों और वर्कशॉप में औजारों की पूजा कर लोग मांग रहे तरक्की और खुशहाली
पंजाब में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। राज्य के औद्योगिक शहरों में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लुधियाना की फैक्ट्रियों, जालंधर की खेल उद्योग इकाइयों, मंडी गोबिंदगढ़ के स्टील कारोबार और विभिन्न शहरों की छोटी-बड़ी वर्कशॉप में लोग अपने कामकाज से जुड़े औजारों, मशीनों और उपकरणों की पूजा कर रहे हैं। इस अवसर पर कारोबारी, कारीगर, इंजीनियर, मैकेनिक और फैक्ट्री कर्मचारी भगवान विश्वकर्मा से कारोबार में तरक्की, काम में सफलता और सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं। पंजाब में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व इसलिए भी…
