कुंदन विद्या मंदिर में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडलों से दिखाई प्रतिभा
कर्नल बी. सत्यनारायण ने किया उद्घाटन, कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट रहे आकर्षण का केंद्र लुधियाना। कुंदन विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित नवीन वैज्ञानिक मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कर्नल बी. सत्यनारायण, कमांडिंग ऑफिसर, 3 पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लुधियाना ने किया। स्कूल के लिए यह गर्व का विषय रहा कि कर्नल बी. सत्यनारायण इसी संस्थान के पूर्व विद्यार्थी हैं। उन्होंने वर्ष 1992 में स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी।…
