करवा चौथ पर चांद का इंतजार क्यों हो जाता है लंबा? जानिए चंद्रमा की चाल से जुड़ा दिलचस्प वैज्ञानिक कारण
करवा चौथ का त्योहार आते ही देशभर में विवाहित महिलाओं के बीच उत्साह और तैयारियां देखने को मिलती हैं। सुबह सरगी खाने से लेकर दिनभर निर्जला व्रत रखने और शाम को सोलह श्रृंगार करके पूजा करने तक, इस पर्व से जुड़ी हर रस्म का अपना खास महत्व है। लेकिन पूरे दिन के उपवास के बाद महिलाओं को जिस पल का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, वह है चांद के दर्शन करना। चंद्रमा को अर्घ्य देने और व्रत खोलने की परंपरा के बीच कई बार ऐसा होता है कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद आसमान में चांद दिखाई नहीं देता।…
