क्या सीढ़ियां चढ़ना हो गया मुश्किल? यह फिटनेस नहीं, बीमारी की घंटी भी हो सकती है

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि थोड़ी दूर तेज चलने या कुछ सीढ़ियां चढ़ने के बाद सांस फूलना सामान्य बात है। कई लोग इसे बढ़ती उम्र, मोटापा, व्यायाम की कमी या दिनभर की थकान का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर बार ऐसा सोचना सही नहीं होता। यदि पहले ऐसा नहीं होता था और अब अचानक थोड़ी-सी शारीरिक गतिविधि करने पर ही सांस फूलने लगी है, या समय के साथ यह परेशानी लगातार बढ़ रही है, तो यह शरीर की ओर से मिलने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सांस फूलना…