प्रदूषण के मौसम में लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, जानें कब सामान्य परेशानी बन सकती है गंभीर बीमारी

सर्दियों की शुरुआत होते ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगती है। कई शहरों में धुंध, धुआं और प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर सुबह और रात के समय खांसी की शिकायत ज्यादा महसूस हो सकती है। ऐसे में ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि उनकी खांसी की वजह केवल जहरीली हवा है और जैसे ही मौसम साफ होगा, समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी। हालांकि, हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। लगातार खांसी के पीछे वायरल संक्रमण, एलर्जी, अस्थमा, साइनस, एसिड रिफ्लक्स और…