नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना, जानें पूजा का शुभ तरीका, प्रिय भोग, शक्तिशाली मंत्र और आरती

शारदीय नवरात्रि में सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। देवी का यह रूप अधर्म, भय और नकारात्मक शक्तियों के विनाश का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों को संकटों से लड़ने का साहस देती हैं और उन्हें निर्भय रहने की प्रेरणा देती हैं। उनका स्वरूप भले ही अत्यंत उग्र है, लेकिन भक्त उन्हें कल्याण करने वाली और शुभ फल प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजते हैं। इसी वजह से मां कालरात्रि को ‘शुभंकरी’ नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के सातवें दिन मंदिरों…