नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व, पढ़ें पौराणिक कथा, आरती और प्रभावशाली मंत्र

नवरात्रि के छह दिन पूरे होने के साथ ही मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी अपने भक्तों के कष्ट दूर करने वाली और उन्हें साहस, शक्ति तथा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देने वाली देवी हैं। नवरात्रि के छठे दिन विधि-विधान से माता की पूजा करने के साथ उनकी कथा सुनना और मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की कृपा से साधक को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चार पुरुषार्थों की प्राप्ति का मार्ग मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं…