वेनेजुएला के तेल पर भारत-अमेरिका की नजर, आज जामनगर में मुकेश अंबानी से मिलेंगे मार्को रुबियो; रिलायंस की भूमिका अहम
गुजरात के जामनगर में आज 21 अक्टूबर को होने वाली अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की यात्रा पर ऊर्जा जगत की नजरें टिकी हुई हैं। इस दौरे के दौरान रुबियो की रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात प्रस्तावित है। दोनों पक्षों के बीच वेनेजुएला से मिलने वाले कच्चे तेल, उसकी रिफाइनिंग क्षमता और भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसे किसी नए तेल सौदे की अंतिम घोषणा मानना सही नहीं होगा। अमेरिका चाहता है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज वेनेजुएला से आने वाले कच्चे तेल की ज्यादा मात्रा को…
