शादी के बाद भी मायके से हर बात साझा करना पड़ सकता है भारी! रिश्ते में बढ़ सकती है कड़वाहट, निजी जिंदगी को लेकर अपनाएं ये जरूरी नियम

शादी के बाद जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। एक लड़की के लिए यह बदलाव सिर्फ नया घर और नए रिश्तों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसकी जिम्मेदारियों, प्राथमिकताओं और निजी जिंदगी का दायरा भी बदल जाता है। मायका हमेशा उसके लिए भावनात्मक सहारा बना रहता है। माता-पिता से बातचीत करना, सुख-दुख साझा करना और उनकी सलाह लेना बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है, जब शादी के बाद भी महिला अपनी जिंदगी की छोटी से छोटी बात का हिसाब मायके में देने लगती है। सुबह से लेकर रात तक क्या हुआ, पति ने क्या कहा, ससुराल में…