शादीशुदा रिश्ते में ये बदलाव नजर आएं तो हो जाएं सतर्क, कहीं पार्टनर का व्यवहार आपको मानसिक रूप से नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा
शादी का रिश्ता केवल साथ रहने का नाम नहीं है। इसमें भरोसा, सम्मान, समझदारी, बातचीत और एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र होना भी जरूरी है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे की पसंद-नापसंद और निजी सीमाओं का सम्मान करते हैं, तो रिश्ता मजबूत होता है। लेकिन कई बार वक्त के साथ पार्टनर के व्यवहार में ऐसे बदलाव आने लगते हैं, जो धीरे-धीरे रिश्ते को तनावपूर्ण बना देते हैं। शुरुआत में छोटी लगने वाली बातें बाद में मानसिक दबाव, डर और अकेलेपन का कारण बन सकती हैं। कई लोग ऐसे रिश्ते में रहते हुए भी यह पहचान नहीं पाते कि समस्या सिर्फ सामान्य वैवाहिक…
