सावन सोमवार के इन उपायों से दूर हो सकती हैं विवाह में आ रही रुकावटें, शिव-पार्वती की पूजा से बनते हैं शुभ संयोग

हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन की कई परेशानियाँ दूर होने की मान्यता है। खासतौर पर सावन के सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। कई लोगों के जीवन में विवाह को लेकर लगातार परेशानियाँ बनी रहती हैं। रिश्ता तय होते-होते टूट जाता है या फिर किसी न किसी कारण से शादी में देरी होती रहती है। ज्योतिष शास्त्र…