CJP के प्रदर्शन और फंडिंग पर छिड़ी नई बहस, मैरी मिलबेन ने अभिजीत दीपके को दी मोदी से बातचीत की सलाह
भारत में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन के बीच सोशल मीडिया पर विवाद गहरा गया है। दोनों के बीच एक्स (X) पर हुई बातचीत में आंदोलन की फंडिंग, विदेशी नागरिकों की भूमिका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद जैसे मुद्दे सामने आए। मिलबेन ने दावा किया कि भारत में प्रदर्शन कर रहे CJP से जुड़े लोगों को अमेरिका से आर्थिक मदद मिल रही है। उन्होंने भारतीय युवाओं से ऐसी गतिविधियों के…
